HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : गहरी खाई में जा गिरा सब्जी ले जा रहा...

बिग ब्रेकिंग : गहरी खाई में जा गिरा सब्जी ले जा रहा पिकअप, 2 गंभीर

ADVERTISEMENTS

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर एक पिकअप आज सुबह करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिनमें से एक की हालत तो अत्यंत नाजुक बनी हुई है। यह पिकअप वाहन सब्जी लेकर रुद्रप्रयाग आ रहा था। अचानक खांकरा से कुछ दूर सम्राट होटल के पास पिकअप अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा

जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह बदरीनाथ हाईवे के खांकरा से कुछ दूरी पर सम्राट होटल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पाया गया कि पिकअप वाहन संख्या यूपी 20 बीटी 2690 सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पिकअप में दो लोग ​थे सवार

इस पिकअप में चालक समेत दो लोग सवार थे, जिनको टीम ने तत्काल रेस्क्यू किया गया। हादसे में जाकिर (उम्र 40 साल) निवासी बागुवाला मंडावली नजीबाबाद यूपी और साहेब पुत्र शकील (उम्र 28 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा आज सुबह 4 बजे का है। घायल जाकिर की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है, जिसे श्रीनगर बेस हॉस्पिटल रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों की हालत स्थिर बनी हुई थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments