HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : गरमपानी और सुयालबाड़ी में कोरोना विस्फोट, 21 पॉजिटिव मिलने...

बिग ब्रेकिंग : गरमपानी और सुयालबाड़ी में कोरोना विस्फोट, 21 पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप, एक डॉक्टर व आशा वर्कर भी संक्रमित, पूरा थापली गांव होम क्वारंटीन, सीएचसी गरमपानी भी प्रतिबंधित जोन में शामिल

ADVERTISEMENTS

सी.एन.ई. संवाददाता अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट
सुयालबाड़ी/नैनीताल। यहां गरमपानी और सुयालबाड़ी क्षेत्र में एक साथ कोरोना के 21 मरीज पाए जाने के बाद से हड़कंप मच गया है। सीएचसी गरमपानी और सुयालबाड़ी में 05 लोगों का मेडिकल स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव निकला है, जिसमें गरमपानी में कार्यरत एक चिकित्सक और सुयालबाड़ी की एक आशा वर्कर भी शामिल है। एसडीएम कोश्या कुटौली ऋचा सिंह ने बताया कि कुल निकले 21 कोरोना पॉजिटिव केसों की शिफ्टिंग की जा चुकी है। इन कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों की भी पहचान में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। पता चला है कि 60 से 70 लोग इनके कांटेक्ट में आए हैं। ऐसे सभी लोगों को होम क्वारंटीन करवा दिया गया है।

चूंकि थापली गांव में आशा वर्कर घूमी थी। अतएव पूरे गांव के लोगों को होम क्वारंटीन करने के बाद गांव को सील कर दिया गया है। कांटेक्ट में आए लोगों के कल तक पूरे टैस्ट कर लिए जायेंगे। वहीं सीएचसी गरमपानी को भी प्रतिबंधित जोन में शामिल करते हुए सील कर दिया गया है। हालांकि यहां केवल इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। यहां यह बता दें कि एसडीएम ऋचा सिंह अपनी टीम के साथ दिन भर कोरोना संक्रमितों की शिफ्टिंग के कार्य में जुटी रहीं।

? ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

इन संक्रमितों में से कुछ को भीमताल कुछ को बागझाला तो अन्यों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी भेजा गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इधर जानकारी मिली है कि इन कोरोना पॉजिटिवों में जौरासी के एक पिता—पुत्री, बेतालघाट से गरमपानी में अल्ट्रा साउंड कराने आई दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। संक्रमितों में 15 साल के एक नाबालिग से लेकर 78 वर्ष के एक वृद्ध व्यक्ति भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments