अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच में काकड़ीघाट से आगे सड़क डामरीकर का काम कल से शुरू होगा। कार्य को निर्विघ्न संपन्न कराने की कामना को लेकर संबंधित निर्माण कंपनी ऑल ग्रेड डेवलेपर्स प्रा.लि. (All Grace Developers Private Limited) द्वारा आज यहां विशेष पूजा का आयोजन किया गया।
चमडि़या में आयोजित पूजन कार्यक्रम के दौरान ऑल ग्रेड डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बताया गया कि कल से डामरीकरण का काम शुरू होने जा रहा है। यह कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो जाये इस हेतु यह पूजन कार्यक्रम कराया जा रहा है। डामरीकरण का काम कल से काकड़ीघाट से शुरू कर दिया जायेगा। पूजन कार्यक्रम में कंपनी के पीएम अरविंद गुप्ता, तय्यब खान, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि वह अतिशीघ्र सड़क डामरीकरण का कार्य पूरा कर लेंगे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।