HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : इस तारीख को बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार, टैक्सी सेवा...

बिग ब्रेकिंग : इस तारीख को बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार, टैक्सी सेवा भी रहेगी ठप

ADVERTISEMENTS

✒️ व्यापार मंडल के ऐलान पर एकजुट तमाम संगठन

✒️ फड़ बाजार भी रहेगी बंद, तहसील वापसी पर अब आर-पार

अल्मोड़ा। तहसील की मल्ला महल वापसी को लेकर सोमवार, 26 दिसंबर को बाजारी बंदी रहेगी। नगर व्यापार मंडल और समस्त सामाजिक संगठनों ने यह फैसला लिया है। सिर्फ बाजार ही नहीं, बल्कि नगर क्षेत्र से टैक्सी सेवाओं का भी संचालन नहीं होगा।

नगर व्यापार मंडल की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि सोमवार 26 दिसंबर, 2022 को संपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया है। अल्मोड़ा नगर की सभी बाजार सोमवार को बंद रहेगी। फड़ एसोसियेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र ने भी बंद को समर्थन दिया है। अतएव समस्त फड़ बाजार भी बंद रहेगी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि टैक्सी यूनियन द्वारा भी जनहित में इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। सोमवार को सभी टैक्सी ना चलाने का निर्णय लिया है। टैक्सी यूनियन के गणेश बिष्ट, नीरज पवार, अर्जुन सिंह, अनु भोज द्वारा खुला समर्थन इस आंदोलन को दिया है।

इधर व्यापार मंडल ने समस्त व्यापारियों, फड़ व्यापारियों, ग्रामीण क्षेत्रों की जनप्रतिनिधि और जनता, सभी टैक्सी चालकों, वार्ड सभासदों और अल्मोड़ा के सभ्रांत जनप्रतिधि और जनता से आग्रह किया है कि वह 26 दिसंबर, सोमवार को दोपहर 12 बजे चौघानपाटा पहुंचे। यहां आम सभा और उसके बाद जुलूस का आयोजन होगा।

यह जुलूस प्राचीन बाजार से मल्ला महल बाजार से होते हुए चौघानपाटा में लाया जाएगा। जिसका कारण है कि सभी की एक मांग है कि तहसील को मल्ला महल में लाया जाए। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव अमन नज्जौन, फड़ एसोसियेशन अध्यक्ष नवीन चंद्र और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अल्मोड़ा से इन रूटों पर इस समय पर चलती हैं केमू बसें, जानिये पूरी समय सारिणी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments