HomeUttarakhandAlmoraभोटिया कुत्तों ने तेंदुए (Leopard) से बचाई बकरी और चारवाहे की जान

भोटिया कुत्तों ने तेंदुए (Leopard) से बचाई बकरी और चारवाहे की जान

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा/रानीखेत। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बाघ-तेंदुए के दुश्मन के रूप में विख्यात भोटिया कुत्तों (झबरू श्वान) ने अपनी वफादारी की एक बड़ी मिसाल पेश की है। इन कुत्तों ने तेंदुवे के जबड़े से न केवल बकरी को छुड़ा लिया, बल्कि मुश्किल हालत में फंसे अपने मालिक की भी जान बचा ली है।

Bhotiya Dog VS Leopard

Bhotia dogs saved lives of goat and shepherd from leopard : दरअसल, कालीगाढ़ पट्टी के जंगल में चरवाहों के साथ बकरियों के झुंड में तैनात भोटिया कुत्तों ने गत रात्रि गुलदार के हमले में घायल चरवाहे की जान बचाने में अहम भूमिका अदा की है। यह घटना साबित करती है कि पहाड़ी इलाकों में रहने वाले यह झबरू या भोटिया कुत्ते कितने हिम्मती और वफादार होते हैं।

बता दें कि बीते दिनों गढ़वाल से भेड़ पालकों की एक टोली अल्‍मोड़ा जनपद पहुंची थी। यह लोग रात यहां मजखाली हाईवे पर द्वारसौं के पास ठहरे हुए थे। इस बीच इन चारवाहों ने कालीगाढ़ के जंगल में अपने तंबू लगाए और अपने कुत्तों को भेड़-बकरियों की पहरेदारी में लगा दिया।

बताया गया है कि रात के वक्त कई चरवाहे भोजन बनाकर सोने चले गये। जिनमें डबल सिंह, यशपाल सिंह नेगी आदि शामिल थे। चरवाहों ने बताया कि रात के वक्त एक तेंदुआ अचानक कहीं से आ गया। जिसने घात लगाकर बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। तेंदुवे ने एक बकरी को अपने जबड़े में दबा लिया।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इन भेड़-बकरियों की रखवाली करने वाले चरवाहे भी काफी दिलेर किस्म के होते हैं। तेंदुवे को बकरी के जबड़े से बचाने के लिए एक चारवाहा यशपाल तेंदुए के पास दौड़ा गया। यह देख तेंदुवा चरवाहे पर ही झपट गया। जिसके बाद नजारा बदल गया। तेंदुवा अब बकरी के साथ चारवाहे पर भी जबरदस्त हमला कर रहा था। उसने नाखूनों व अपने दांतों से चरवाहे पर भी हमला बोल दिया।

तेंदुए से भिड़ा भोटिया कुत्ता

ऐसे कठिन समय में आवाज सुनकर भोटिया कुत्तों का झुंड वहां आ गया और तेंदुए पर झपट पड़े। यह देख तेंदुवा बकरी व चारवाहे को जख्मी हालत में छोड़ वहां से भाग गया। यदि समय पर कुत्ते नहीं आते तो तस्वीर का रूख बहुत भयानक हो सकता था।

इधर घटना की सूचना मिलने पर द्वारसों चौकी में तैनात वन कर्मी राजेंद्र प्रसाद घटना स्थल आये। उन्होंने एक वाहन से घायल को नागरिक अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार अब चारवाहे की हालत खतरे से बाहर है। उसे तेंदुए (गुलदार) ने काफी जख्मी किया है।

ज्ञात रहे कि भेड़-बकरियां और कुत्तों को लेकर चलने वाले इन चारवाहों को शौका जनजाति के नाम से जाना जाता है। यह घुमंतू लोगों का दल होता है। यह हर साल अल्मोड़ा आते हैं। रानीखेत में इनका नाइट पहला हॉल्ट कालीगाढ़ रहता है, जबकि दूसरा भतरौजखान रहता है। इनके पास रहने वाले कुत्ते बहुत वफादार होते हैं और लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।

Read More

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments