HomeUncategorizedभीमताल : 434 ग्राम अवैध चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार

भीमताल : 434 ग्राम अवैध चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, भीमताल (नैनीताल): ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ मिशन को सफल बनाने और जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत भीमताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार से चार आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी नैनीताल/भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नशा तस्करों की धरपकड़ हेतु मुस्तैद थी। गत दिवस चॉफी रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान धानाचूली बैंड से भीमताल की ओर आ रही एक अल्टो कार (संख्या UK06K 4585) को रोककर तलाशी ली गई।

कार में सवार चार व्यक्तियों के पास से कुल 434 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना भीमताल में मुकदमा अपराध संख्या 09/2026 के अंतर्गत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 8, 20 और 60 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पकड़े गए आरोपी नैनीताल जिले के ही निवासी हैं, जिनका विवरण निम्नवत है:

  1. राजेन्द्र सिंह नगरकोटी (उम्र 27 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय दीवान सिंह नगरकोटी, निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा, थाना मुखानी।
  2. बॉबी नगरकोटी (उम्र 24 वर्ष), पुत्र देवेन्द्र नगरकोटी, निवासी फतेहपुर मेन, थाना मुखानी।
  3. नीतीश नगरकोटी (उम्र 30 वर्ष), पुत्र प्रमोद नगरकोटी, निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा, थाना मुखानी।
  4. शिवांश रावत (उम्र 23 वर्ष), पुत्र शैलेज रावत, निवासी भट्ट कॉलोनी, थाना मुखानी।

पुलिस टीम

इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक महेन्द्र राज सिंह, कांस्टेबल बलजीत सिंह, कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार गोले, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार और कांस्टेबल सतीश सिंह राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments