HomeBreaking NewsBig Update Bhimtal : घायलों के नाम सामने आए, मृतकों और घायलों...

Big Update Bhimtal : घायलों के नाम सामने आए, मृतकों और घायलों को राहत राशि

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | बुधवार दोपहर डेढ़ बजे करीब अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस संख्या UK07PA 2822 भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली के पास 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक एक बच्चा, दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई हैं। जबकि 21 लोग घायल हैं जिनका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ड्राइवर समेत 12 की हालत गंभीर है। बस में ड्राइवर समेत 25 लोग सवार थे। घटना में घायल लोगों के नाम सामने आए है, AIIMS ऋषिकेश से भी चिकित्सकों की एक टीम को हल्द्वानी के लिए रवाना किया जा चुका है। यह बस सुबह पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी। News Update के लिए ग्रुप से जुड़े…Click Now

भीमताल हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान हुई, पति-पत्नी समेत चार की मौत

घायलों के नाम

1- रोहित सिंह बिष्ट 38 वर्ष पुत्र हरक सिंह बिष्ट
2- मनीषा बिष्ट पत्नी रोहित सिंह बिष्ट
3- अभिका बिष्ट (उम्र 1 वर्ष) पुत्री रोहित सिंह बिष्ट
4- लक्की मेहर 25 वर्ष पुत्र ठाकुर सिंह निवासी मुनस्यारी
5- ठाकुर सिंह 50 वर्ष
6- निधि गोस्वामी 23 वर्ष पुत्री देव गिरी गोस्वामी निवासी पिथौरागढ़
7- अंकिता मेहरा उम्र 23 वर्ष पुत्री दीवान सिंह निवासी पिथौरागढ़
8- सुमन भट्ट उम्र 21 वर्ष पुत्री जगदीश चंद्र निवासी पिथौरागढ़
9- वंशिका टम्टा उम्र 20 पुत्री चंदन टम्टा निवासी हल्द्वानी
10- हर्षिता बोनाल उम्र 21 वर्ष पुत्री D.S. बोनाल निवासी पिथौरागढ़
11- कल्पना रावत उम्र 22 पुत्री शंकर सिंह रावत निवासी पिथौरागढ़
12- भूमिका पुत्री दिनेश मेशवानी निवासी हल्द्वानी
13- यशपाल सिंह उम्र 43 वर्ष पुत्र उमेद सिंह निवासी पिथौरागढ़
14- गिरीश दानी उम्र 45 वर्ष पुत्र केशवदत दानी (परिचालक)
15- ईश्वर सिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र उमेद सिंह निवासी पिथौरागढ़
16- अक्षिता गिरी उम्र 22 पुत्री हरीश गिरी निवासी हल्द्वानी
17- नेहा उम्र 24 पुत्री सुखवीर सिंह निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा
18- रमेश चंद्र पांडे (चालक)
19- गीतांजलि पांडे पुत्री भुवन चन्द्र पांडे
20- रिया
21- कोमल आर्या पुत्री हरीश चन्द्र

सुबह पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी बस

रोडवेज की ये बस (UK07PA-2822) हल्द्वानी डिपो की है। जो रोज सुबह हल्द्वानी से 7:30 बजे पिथौरागढ़ को निकलती है। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह छह बजे करीब पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को वापसी करती है। आज भी यह बस सुबह पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी। नैनीताल के भीमताल इलाके में दोपहर के वक्त हादसा हो गया। जानकारी मिलने के बाद SDRF, फायर डिपार्टमेंट, लोकल टीम और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को रस्सी और कंधे पर रखकर खाई से निकाला गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुःख जताया है।

भीमताल हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान हुई, पति-पत्नी समेत चार की मौत

मृतकों और घायलों को राहत राशि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, भीमताल के निकट दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। गंभीर रूप से घायल लोगों का सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी में उपचार चल रहा है, और AIIMS ऋषिकेश से भी चिकित्सकों की एक टीम को हल्द्वानी के लिए रवाना किया जा चुका है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, भीमताल दुर्घटना के मृतकों और घायलों को राहत राशि प्रदान की जाएगी। मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार के बीच राहत राशि प्रदान की जाएगी।

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र का कहना है, ”एक रोडवेज बस पिथौरागढ से हलद्वानी की ओर जा रही थी। ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया है। 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 घायल हो गए है। जिनका इलाज चल रहा है।

भीमताल हादसा अपडेट : तीन यात्रियों की मौत, कई गंभीर

 

 

 

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments