HomeUttarakhandNainitalभवाली : अटल जयंती पर बहुउद्देशीय शिविर, कई जन समस्याओं का निस्तारण

भवाली : अटल जयंती पर बहुउद्देशीय शिविर, कई जन समस्याओं का निस्तारण

ADVERTISEMENTS

✒️ विधायक सरिता आर्य ने किया पूर्व पीएम अटल के मार्ग पर चलने का आह्वान

भवाली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस आज 25 दिसंबर को सुराज दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर भवाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां दी गई। साथ ही किसानों एवं गरीब लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक सरिता आर्य ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के बताए गए मार्ग पर चलने व उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

इस मौके पर लगे शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा 75 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग में 50 से अधिक लोग पहुंचे। 25 लोगों के पेंशन प्रपत्र भरवाये गये। बाल विकास विभाग द्वारा पांच महिलाओं को महालक्ष्मी किट के साथ ही बालिकाओं के नेम प्लेट व स्वच्छता किट दी गयी।

शिविर में खाद्य व आपूर्ति विभाग उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, कृषि विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों से आये अधिकारियों ने अपने विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिवांशु जोशी ने किया।

इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, एसडीएम राहुल साह, तहसीलदार नवाजिश खालिक, शिवांशु जोशी, जुगल मठपाल, प्रकाश आर्या, नरेश पांडेय, राहुल चौहान, सुनील कुमार, बालम मेहरा, मुकेश गुरुरानी, पवन भाकुनी, कंचन साह, प्रगति जैन, वर्षा आर्या, मीना बिष्ट, तनुजा कबडवाल, नीरज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments