HomeBreaking Newsभवाली कोतवाली के उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी निलंबित

भवाली कोतवाली के उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी निलंबित

ADVERTISEMENTS

एसएसपी ने लिया कड़ा एक्शन

हल्द्वानी, सीएनई रिपोर्टर। नैनीताल जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रह्लाद नारायण मीणा ने भवाली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) राजवीर सिंह नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निलंबन उनकी विवेचना (जांच) के कार्यों में लगातार बरती जा रही घोर लापरवाही के चलते किया गया है।

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विवेचकों को लंबित मामलों की जांच में तेज़ी लाने और उन्हें समय पर पूरा करने के लिए लगातार स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे थे। इसके बावजूद, एसआई राजवीर सिंह नेगी इन निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि उपनिरीक्षक नेगी एक विशेष प्राथमिकी (एफआईआर) की विवेचना में गंभीर लापरवाही बरत रहे थे। उन्होंने ज़ोर दिया कि पूर्व में हुई अपराध समीक्षा बैठकों में भी सभी दरोगाओं को लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के सख्त आदेश दिए गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों का पालन न करने वाले और कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ सुसंगत कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments