HomeUttarakhandNainitalभवाली : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भवाली : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

भवाली | नैनीताल जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा से संबंधित अभियान चला रही है, बावजूद इसके कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे है।

इसी क्रम में आज थाना भवाली के खैरना क्षेत्र में चौकी प्रभारी दिलीप कुमार कांस्टेबल प्रयाग जोशी के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान नैनीताल निवासी चालक शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूटी वाहन संख्या UK04AA9497 को चलाकर सिलटौना से रातीघाट जा रहा था‌। पुलिस ने चेकिंग करने पर चालक को शराब पीकर, बिना लाइसेंस वाहन चलाते हुए पाया। जिसे पुलिस द्वारा धारा 185/ 202 एमबी एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments