HomeUttarakhandNainitalभवाली : अंगीठी की गैस से कारपेंटर की मौत, भाई गंभीर

भवाली : अंगीठी की गैस से कारपेंटर की मौत, भाई गंभीर

भवाली | रामगढ़ के झुतिया सुनका ग्रामसभा में शुक्रवार रात अंगीठी की गैस लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक जहीर अहमद (33) पुत्र जमील अहमद, रफीक अहमद (35) पुत्र जमील अहमद दोनों निवासी ज्वालापुर तहसील बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश रहने वाले है, वह दोनों यहां पांच दिन पहले कारपेंटरी का काम करने आये थे। शुक्रवार रात ठंड बढ़ने से कमरे में अंगीठी में आग जलाकर सो गए थे। सुबह दोनों के नही उठने पर अन्य साथियों ने उठाया। लेकिन नही उठने पर ग्राम प्रधान सुरेश मेर व अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। जहीर अहमद मृत अवस्था में मिला। बेसुध रफीक को सीएचसी मल्ला रामगढ़ पहुंचाया। जहां से उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई है, परिवार को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments