DehradunUttarakhand
ब्रेकिग न्यूज : भराड़ीसैण बनी प्रदेश की विधिवत ग्रीष्मकालीन राजधानी, अधिसूचना जारी

देहरादून। भराड़ीसैण (गैरसैंण) को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्यपाल की सहमति के बाद प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने इस मामले में अधिसूचना जारी कर दी है। विदित रहे कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भराड़ीसैण (गैरसैण) को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का ऐलान किया था। लेकिन अधिसूचना के अभाव में इस घोषणा पर अमल नहीं हो पा रहा था।
देखें अधिसूचना ….