लालकुआं। मुख्यमंत्री पद पर तीरथ सिंह रावत और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद पर मदन कौशिक की ताजपोशी पर लालकुआं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी व्यक्त की है।
इसी को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन प्रारंभ किया तथा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय सचिव सहित अनेक दायित्वों पर रहकर इमानदारी से निर्वहन किया उन्होंने कहा कि 2019 में पौड़ी लोकसभा से सांसद सदस्य निर्वाचित हुए आज मुख्यमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व मैं प्रदेश में विकास कार्यो को गति मिलेगी। संगठन और सरकार मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इधर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जिसमें सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती हैं। उन्होंने मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संगठन की मजबूती और आगामी 2022 के विधायक चुनाव में जीतने की बात कही।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ,राजकुमार सेतिया, इस्तकार अहमद ,प्रेम नाथ पंडित, मनोज मौर्य, मुकेश सिंह,भाजपा नेता संजीव शर्मा,संजय अरोड़ा, सर्वधमन चौधरी, ममता चौहान, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लालकुआं न्यूज : रावत और कौशिक की ताजपोशी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाँटी मिठाई
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

