HomeUncategorizedBageshwar News: राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा का धरमघर व कपकोट में भव्य स्वागत

Bageshwar News: राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा का धरमघर व कपकोट में भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTSAd

—लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के​ लिए जगाई अलख
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा का धरमघर व कपकोट में भव्य स्वागत हुआ। जगह-जगह हुई नुक्कड़ सभाओं में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आह्वान किया गया। ज्वलंत मुद्दों पर भी मंथन हुआ।

यात्रा के संयोजक भुवन पाठक ने कहा कि कुली बेगार आंदोलन के 100 वर्ष और आजादी के 75वें वर्ष में यह सद्भावना यात्रा निकाली जा रही है। आठ मई को हल्द्वानी से यात्रा का शुभारंभ हुआ और इसका समापन 18 जून 2022 को देहरादून में होगा। यह यात्रा लालकुआं, दिनेशपुर, रुद्रपुर, दन्या, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, धरमघर से कपकोट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में भाई-चारा, अमन चैन, कौमी एकता को वापस लौटना है। राष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए यह यात्रा मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने पलायन, बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों पर सरकारों को घेरा। पद्मश्री बसंत बहन ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ की हरियाली को छीना जा रहा है। जल, जंगल, जमीन को बचाना यात्रा का उद्देश्य है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, डा. रमेश पंत, निशांत पंत, इस्लाम हुसैन, गोपाल भाई, साहब सिंह सजवाण, हिदायत फारुखी, सुंदर मेहरा, गोविंद बिष्ट, प्रो. शेखर पाठक, पीसी तिवारी, उमा पंचपाल, राजेंद्र राठौर, उमेश जोशी, गिरीश जोशी, सुंदर मेहरा, प्रयाग भट्ट आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments