HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जंगल गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत

बागेश्वर: जंगल गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत

ADVERTISEMENTS

✍️ दूसरी घटना में महिला ने नदी में लगाई छलांग, मृत्यु

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट/बागेश्वर: बागेश्वर जिले के कपकोट पुलिस क्षेत्रांतर्गत गोगिना गांव निवासी एक महिला की पहाड़ी से गिरकर खाई में गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना में आज दोपहर बिलौना के सरयू पुल से एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
गोगिना में महिला पहाड़ी से गिरी, मौत

कपकोट:  ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गोगिना निवासी कविता देवी शनिवार को जंगल गई थी। अचानक वह असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। साथ में गए अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में फोन से दी। सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला को खाई से निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतका के तीन बच्चे हैं,​ जिनमें दो बेटे व एक बेटी है। बड़ी बेटी जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार में पढ़ती है। पांच साल का बेटा गांव में ही पढ़ता है, जबकि दो साल का बेटा अभी स्कूल नहीं जाता है। इधर कपकोट पुलिस ने बताया कि उनके पास घटना की कोई जानकारी नहीं है।
महिला ने सरयू में लगाई छलांग, मौत

बागेश्वर: आज दोपहर बिलौना के सरयू पुल से एक महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक महिला ने सरयू नदी में छलांग लगाई स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम की काफी समय तक खोजबीन करने के बाद महिला का शव पगना के समीप सरयू नदी से बरामद किया गया।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार अपराह्न करीब ढाई बजे एक महिला वाहन से उतरी और बिलौना पुल पर रुक गई। उसके एक हाथ में पॉलीथिन तथा दूसरे हाथ में लाठी थी। पुल पर जाने के बाद उसने पॉलीथिन व लाठी नीचे रखी और पुल पर चढ़कर नदी में कूद गई। नदी में रेता निकाल रहे एक व्यक्ति ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसके हाथ सिर्फ महिला का दुपट्टा आया महिला तेज बहाव में बह गई। वहां से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति ने 112 के माध्मस से पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। साथ ही कोतवाल कैलाश नेगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद नदी में खोजबीन शुरू हुई। करीब दो किमी दूर पगना के पास एक बड़े पत्थर के नीचे बने भंवर में महिला का शव दिखाई दिखा। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाला गया। महिला कौन है, कहां रहती है, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मॉर्चरी में रख दिया है। इधर पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि सरयू नदी से महिला का शव बरामद कर लिया है। शव की शिनाख्त के लिए उसे मोर्चरी में रख दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही महिला का पता लगाया जाएगा। घटना की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments