HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : बेवफा प्रेमी को लड़की ने बीच सड़क पर काट...

ब्रेकिंग न्यूज : बेवफा प्रेमी को लड़की ने बीच सड़क पर काट डाला, मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

कोवूर। आंध्र प्रदेश राज्य में एक लड़की ने अपने बेवफा प्रेमी को बीच बाजार सड़क पर ही काट डाला। इसके बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
ये मामला आंध्र प्रदेश राज्य के पश्चिम गोदावरी के कोवूर का है।
दरअसल, ये मामला आंध्र प्रदेश राज्य के पश्चिम गोदावरी के कोवूर का है जहां लड़की ने तलवार से प्रेमी को सरेआम बीच सड़क पर मौत के घाट उतार दिया। ये निर्मम हत्या सोमवार शाम को जिले के कोव्वुर क्षेत्र में कपावाराम और धर्मावरम गांवों के बीच एक व्यस्त सड़क पर हुई. लोग शाम के वक्त अपने दफ्तरों से वापस आते हैं ऐसे में सड़क पर काफी भीड़ भी थी।
युवती ने बाइक चलाते हुए आ रहे बॉयफ्रेंड को तलवार से काट दिया।
तभी एक युवती ने बाइक चलाते हुए आ रहे बॉयफ्रेंड को तलवार से काट दिया।सूत्रों के अनुसार, उससे पहले लड़की को तलवार पकड़े और फोन पर बातें करते हुए देखा गया था।
पुलिस के आते ही गर्लफ्रेंड ने सबके सामने आत्मसमर्पण कर दिया
बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद वह घटनास्थल से फरार नहीं हुई। बल्कि पुलिस के आते ही उसने सबके सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय टाटाजी नायडू के रूप में हुई है । वह थडेपल्लीगुडेम का रहने वाला है। जबकि लड़की 21 साल की पावनी मलाकापल्ली गांव की रहने वाली है।
पश्चिम गोदावरी के एसपी के. नारायण नाइक ने बताया कि लड़की और लड़का दोनों इंटरमीडिएट स्कूल के दिनों से ही रिलेशनशिप में थे और वे लिव इन में भी थे। हाल ही में लड़के ने लड़की को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था और उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं था । युवती को हिरासत में ले लिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि साथ ही वह लड़की को पैसों के लिए भी परेशान कर रहा था। इस सबसे तंग आकर लड़की ने उसे खत्म करने का फैसला किया और इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। साथ ही युवती को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments