HomeCrimeपिथौरागढ़ न्यूज: सट्टा लगाते रंगेहाथों दबोचा, जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़ न्यूज: सट्टा लगाते रंगेहाथों दबोचा, जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
यहां कोतवाली पुलिस ने क्रिकेट पर सट्टा लगाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 22,700 रुपये की नगदी व सट्टा पर्चियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा कायम कर लिया है
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिथौरागढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीएनबी बैंक के करीब अंबेडकर मूर्ति के पास क्रिकेट (आईपीएल) पर सट्टा लगाते एक व्यक्ति को रंगेहाथों पकड़ लिया। पुलिस ने सट्टा लगाने वाले वाल्मिकी कॉलोनी पिथौरागढ़ निवासी वीरेंद्र वाल्मिकी पुत्र स्व. करन लाल को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 22,700 रुपये की नगदी तथा सट्टा पर्चियां बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में धारा—13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुसिल टीम में महिला एसआई मेघा शर्मा व कांस्टिेबल अबदुल खालिक शामिल थे। उल्लेखनीय है कि एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने सट्टा लगाने व जुआ खेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम मेंं अपर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार आचार्य के नेतृत्व में पुलिस ऐसे मामलों पर पैनी निगाह रखे हुए है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments