HomeUttarakhandAlmora04 दिन से अंधेरे में डूबा बेलवाल गांव, 15 किमी पैदल...

04 दिन से अंधेरे में डूबा बेलवाल गांव, 15 किमी पैदल चल पहुंच रहे धौलछीना

ADVERTISEMENTS
  • अतिवृष्टि ने किया बर्बाद, कोई नहीं ले रहा सुध

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विकासखंड भैसियाछाना की ग्राम सभा बेलवाल में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। यहां समस्त बिजली के पोल, खेत, संपर्क मार्ग पानी के तेज बहाव में बह चुके हैं। जिससे यहां रह रहे करीब 300 लोगों की आबादी का बाहरी दुनियां से संपर्क पूरी तरह कट चुका है। ग्राम सभा में बीते चार रोज से बिजली नहीं है और रास्ते टूट जाने से इन्हें लगभग 15 किमी खड़ी चढ़ाई में पैदल चलकर निकटवर्ती बाजार धौलछीना आना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिवृष्टि के बाद बेलवाल गांव में भारी नुकसान हुआ है। यहां लगभग सभी विद्युत पोल पानी के तेज बहाव में बह गये, जिससे लगभग चार रोज से यहां बिजली नहीं है। बिजली न होने से लोग अपने मोबाइल आदि भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मोबाइल नेटवर्क ने भी साथ देना छोड़ दिया है। स्थानीय निवासी रमेश जड़ौत ने बताया कि यहां लगभग तीन सौ लोग निवास करते हैं। आम रास्ते टूट जाने से लोगों को आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए धौलछीना जाना पड़ रहा है, जबकि उनका निकटवर्ती बाजार जमराड़ी बैंड था, लेकिन रास्ते टूट जाने से वहां वह नहीं जा पा रहे हैं। धौलछीना जाने के लिए 15 किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ रही है।

सभी खेत भी पानी के तेज बहाव में बह गये हैं, जिससे ​काश्तकारों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। गधेरों को पार करने वाले सभी पुल भी टूट चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। यहां तक कि क्षेत्रीय पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी भी प्रभावित क्षेत्र से गायब चल रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से उन्हें मदद पहुंचाने व टूटे हुए संपर्क मार्ग, पुल और विद्युत पोलों की मरम्मत करवाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments