HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: कौसानी महोत्सव का आगाज, सांस्कृतिक बयार बही

Bageshwar Breaking: कौसानी महोत्सव का आगाज, सांस्कृतिक बयार बही

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

— कैबिनेट मंत्री दास ने किया शुभारंभ, शुभकामनाएं दीं
— अनाथ बालिकाओं की शादी का जिम्मा लेगी सरकार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कौसानी महोत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चंदन दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूली बच्चों व सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चंदन दास ने कौसानी की भूमि को नमन करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि कौसानी महात्मा गांधी समेत कविवर सुमित्रानंदन पंत की कर्मस्थली रही है। उन्होंने कौसानी पेयजल योजना को स्वीकृत करने का वायदा किया। महोत्सव में अतिथियों का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के 57 लाख रुपये के चेक लाभार्थियों को वितरित किये। मंत्री चंदन दास ने कहा कि अनाथ बालिकाओं की शादी का जिम्मा प्रदेश सरकार की होगी, यह शासनादेश शीघ्र जारी किए जाएगा। उन्होने कहा कि जब वे मंत्री बने, तब परिवहन विभाग 300 करोड़ के घाटे में था, अब घाटा पूर्ण कर निगम 30 करोड़ के मुनाफे में है। उन्होंने कहा प्रदेश में 02 आधुनितम आईएसबीटी निर्माण किये जायेंगे। 600 नई बसों का बेड़ा शीघ्र संचालित किया जायेगा, जिसमें 200 सीएनजी, 200 इलेक्ट्रिक बसें व 200 पहाड़ों हेतु छोटी गाड़िया खरीदे जायेंगे। उन्होंने प्रदेश में 1500 चरखे लगाये जायेगे। उन्होंने कौसानी महोत्सव आयोजन हेतु जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यटन व संस्कृति विकास में कौसानी महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा।

विशिष्ट अतिथि विधायक कपकोट सुरेश गड़िया ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन विकास के लिए विशेष कार्य कर रही है जिसके तहत कई स्थानों में महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि उनका प्रयास है कि जनपद में नए पर्यटन स्थल विकसित किए जाएं। साथ ही पूर्व से विकसित पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कौसानी महोत्सव आयोजित किया गया है। अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट ने महोत्सव की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए सभी को बधाई दी। जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फर्स्वाण ने विश्व प्रसिद्ध कौसानी में प्रथमवार कौसानी महोत्सव आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

देर रात स्टार नाईट में मीना राणा, इन्दर आर्या, रमेश बाबू गोस्वामी द्वारा कुमाऊॅनी गीतों की लगायी झड़ी, श्रोताओं का मन मोहा। महोत्सव में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा, कनिष्ठ दीपा जोशी, मण्डल अध्यक्ष मनीष रावत, बच्चन राम, पूजा मेहरा, बबलू नेगी, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, घनश्याम जोशी, रतन सिंह, विपिन उप्रेती, बीडी जोशी, नंदन सिंह अल्मियां, नन्दन मेहरा, अभय नेगी समेत एसपी हिमांशु कुमार वर्मा, सीडीओ संजय सिंह, एडीएम चन्द्र सिंह इमलाल, एसडीएम राजकुमार पांडे, डीडीओ संगीता आर्य, बीडीओ केडी जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या आदि उपस्थित थे। इस दौरान राइंका कौसानी समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगांरग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन प्रवक्ता राजीव जोशी व नंदन अल्मियां ने संयुक्त रूप से किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments