HomeBreaking NewsHaldwani : पड़ोसियों की मारपीट से क्षुब्ध युवक ने दे दी जान,...

Haldwani : पड़ोसियों की मारपीट से क्षुब्ध युवक ने दे दी जान, भाई ने थाने में दी तहरीर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां गौलापार क्षेत्र में बीती 15 अगस्त को फांसी लगाकार जान देने वाले युवक की मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है। मृतक के भाई ने इस मामले में पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसियों पर गम्भीर आरोप लगाये हैं।

पुलिस को सौंपी तहरीर में तल्ला बागजाला गौलापार निवासी गजेंद्र कुमार ने कहा है कि उसके भाई संजय कुमार के साथ बीती 15 अगस्त को पड़ोस में रहने वाले जेन्तू उर्फ सूरज, हरजीत विश्वास, अंजली व उसके माता-पिता ने बुरी तरह मारपीट की थी। इसके चलते उसके भाई इतने व्यथित हुए कि उन्होंने फांसी लगा अपनी जान दे दी। युवक ने कहा कि उसके पड़ो​सी, जिन्होंने उसके भाई के साथ मारपीट की उन्होंने ही उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए उकसाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Haldwani Breaking : यहां नहर में मिला बागेश्वर निवासी युवक का शव, मचा हड़कंप

नाबालिग लापता, गुमशुदगी दर्ज
पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में नारायण नगर कुसुमखेड़ा निवासी दिनेश मौर्या ने कहा है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ्य 15 वर्षीय पुत्र राहुल बीती 8 अगस्त की प्रातः घर से बिना बताये कहीं चला गया। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस से पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ब्रेकिंग : NDA में महिलाओं के प्रवेश का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखिए लिस्ट

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : घरेलू तनाव के चलते सिपाही ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार दे दी जान, हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments