HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: ग्रामीण पर भालू का हमला, आंख नोंची

Bageshwar Breaking: ग्रामीण पर भालू का हमला, आंख नोंची

— गंभीर घायल ग्रामीण जिला अस्पताल रेफर
— लकड़ी लेने गांव के जंगल गया था ग्रामीण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत भनार गांव निवासी एक व्यक्ति को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भालू ने उसकी एक आंख को बुरी तरह नोंच रखा है। ग्रामीणों तथा एंबुलेंस की मदद से उसे पहले सीएचसी कपकोट लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जिला अस्पताल में भर्ती भनार गांव के जुबरा तोक निवासी 55 वर्षीय शेर सिंह पुत्र भीम सिंह ने बताया कि वह रविवार को घर के पास के जंगल में लकड़ी लेने गया था। इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। उसने हो हल्ला मचाया, तो गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे। इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पहले उसे सीएचसी कपकोट भर्ती किया गया। उसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि ग्रामीण की एक आंख को बुरी तरह नोंच रखा है। प्राथमिक इलाज के बाद नेत्र सर्जन को बुलाया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments