HomeUttarakhandDehradunडेंगू के संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार रहें संबंधित विभाग...

डेंगू के संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार रहें संबंधित विभाग और अधिकारी, मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने यह दिए दिशा—निर्देश, पढ़िये पूरी ख़बर…..

ADVERTISEMENTS

देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय में गुरुवार को डेंगू रोग के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के सम्बन्ध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में डेंगू रोग के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण हेतु सभी सम्बन्धित विभागों ने प्रतिभाग किया।
डेंगू के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाएं
मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु अभी से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जाए। आमजन में जागरूकता हेतु सूचना विभाग के सहयोग से भी अभियान चलाए जाएं। इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए।
प्रत्येक जनपद में हो डेंगू की जांच हेतु लैब की व्यवस्था
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कोविड-19 के दृष्टिगत विद्यालयों की आनलाइन कक्षाओं के माध्यम से भी जागरूकता फैलायी जा सकती है। बच्चों में जागरूकता फैलाने से ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के खुलने की परिस्थिति में काफी समय से बन्द पड़े स्कूलों में डेंगू के मच्छर पनपने की अत्यधिक सम्भावना को देखते हुए स्कूल खुलने से पहले सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम हेतु दिशा—निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। सभी जनपदों द्वारा इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। उन्होंने प्रत्येक जनपद में डेंगू की जांच हेतु लैब की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग के साथ बनायें समन्वय
मुख्य सचिव ने सूचना विभाग को डेंगू की रोकथाम और नियन्त्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर आमजन में जागरूकता फैलाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेलीविजन, रेडियो, समाचार पत्र आदि के माध्यम से आमजन को डेंगू की रोकथाम में अपनी भागीदारी निभाने हेतु जागरूक किया जाए। उन्होंने पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं शहरी विकास विभाग को भी स्वच्छता हेतु जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विभागों द्वारा लगातार की जाए माॅनिटरिंग
सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु सभी प्रकार की तैयारियां अभी से सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि लगातार इसकी माॅनिटरिंग भी की जाए। शहरी विकास को नालों की सफाई हेतु निर्देश देते हुए कहा कि इसकी लगातार माॅनिटरिंग करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों को इसके लिए एडवायजरी जारी कर दी गयी है। सभी जनपदों द्वारा
इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।

यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, बृजेश कुमार संत, महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ. अमिता उप्रेती, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री युगल किशोर पंत एवं संयुक्त निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments