HomeBreaking Newsब्रेकिंग भाजपा : बंशीधर का चलने लगा सुदर्शन चक्र, विधायक कर्णवाल को...

ब्रेकिंग भाजपा : बंशीधर का चलने लगा सुदर्शन चक्र, विधायक कर्णवाल को अनुशासनहीनता पर नोटिस जारी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल पर पार्टी के अनुशासन का चाबुक चला है। उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व अशोभनीय व्यवहार करने व पार्टी लाइन से हट कर व्यक्तिगत संगठन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने की शिकायत पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कर्णवाल को यह नोटिस भेज दिया है । अब कर्णवाल को 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देना होगा। कर्णवाल अपने ही जनपद के विधायक प्रणब चैपिंयन के साथ भिड़त करने के बाद चर्चा में आए थे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि झबरेड़ा के भाजपा विधायक देश राज कर्णवाल की पिछले कुछ महिनों से पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्र व अशोभनीय व्यवहार व पार्टी से हट कर संगठन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा संज्ञान लिया गया और भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश पर प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार ने आज कर्णवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। कर्णवाल के कृत्य को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है।
कुलदीप कुमार द्वारा जारी नोटिस में कर्णवाल से कहा गया है कि वे 15 दिन में प्रदेश अध्यक्ष अथवा उन्हें नोटिस का लिखित उत्तर दें अन्यथा उनके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments