HomeUttarakhandNainitalकाम की खबर : समय से निपटा लें काम, नवंबर में नौ...

काम की खबर : समय से निपटा लें काम, नवंबर में नौ दिन बंद रहेंगे बैंक

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। अगले महीने नवंबर में दिवाली, गोवर्द्धन, भैया दूज बड़े त्योहार आ रहे है, जिसके चलते बैंकों में छुट्टियों की संख्या भी काफी होगी। लिहाजा, अगर आपके बैंकों से जुड़े कुछ काम हैं तो उन्हें समय रहते निपटा लें।

नवंबर में सभी बैंकों में 9 दिन का अवकाश रहेगा। 14, 15 और 16 नवंबर को बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। उधर, 28, 29 और 30 नवंबर को भी बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। इस बीच बैंकों की ओर से एटीएम में कैश आदि का इंतजाम तो किया जाएगा, लेकिन बाकी के बैंकों से जुड़े काम नहीं होंगे। अगर आपके बैंक का कोई काम है तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए समय से निपटा लें। कहीं ऐसा न हो कि आपको चक्कर काटने पड़ जाएं।

नवंबर में किस दिन रहेगी छुट्टी
1 नवंबर रविवार
8 नवंबर रविवार
14 नवंबर दिवाली/दूसरा शनिवार
15 नवंबर रविवार गोवर्द्धन पूजा
16 नवंबर भैया दूज
22 नवंबर रविवार
28 नवंबर चौथा शनिवार
29 नवंबर रविवार
30 नवंबर गुरु नानक जयंती

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments