HomeUttarakhandAlmoraप्राइवेटाइजेशन के खिलाफ गरजे बैंक कर्मी, जारी रही बैंकों की हड़ताल, काम—काज...

प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ गरजे बैंक कर्मी, जारी रही बैंकों की हड़ताल, काम—काज ठप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (United Forum of Bank Union : UFBU) के आह्वान पर बैंकों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते पूरे जनपद में सार्व​जनिक क्षेत्रों के बैंकों में काम—काज ठप रहा।

आज शुक्रवार को कर्मचारियों व अधिकारियों ने एसबीआई के प्रांगण में सभा कर सरकार द्वारा किये जा रहे नि​जीकरण के प्रयासों की आलोचना की। वक्ताओं ने सरकार से बैंकिंग संशोधन कानून 2021 को सदन के पटल पर न रखकर तुरंत वापस लेने की बात कही।

विधेयक वापस नहीं लेने पर सभी सदस्यों ने यूनियन के निर्देश पर अग्रिम आंदोलन तीव्र करने की चेतावनी दी। वक्ताओं ने कहा कि आम जनता ने बैंक कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हुए उन्हें पूरा सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि निजीकरण के फलस्वरूप निजि मालिक केवल उन क्षेत्रों पर अपनी शाखाएं खोलेंगे, जहां उन्हें लाभ प्राप्त होगा, जबकि सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक उन क्षेत्रों में भी अपनी शाखाएं खोलते हैं, जहां लाभ की उम्मीद नहीं होती और वह केवल सेवाएं देते हैं। इससे दूर—दराज के गांवों में बैंकिंग सुविधाओं में कमी होगी तथा कृषि क्षेत्र को धन उपलब्ध करवाने में परेशानी आयेगी। हड़ताल में आज नौ यूनियनें शामिल हुईं तथा जिले भर में सार्वजनिक बैंकों की किसी भी शाखा में काम नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments