HomeBreaking Newsहल्द्वानी : नशीले इंजेक्शनों के साथ धरा गया बनभूलपुरा का अमान

हल्द्वानी : नशीले इंजेक्शनों के साथ धरा गया बनभूलपुरा का अमान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 19 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिन्हें वह क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के लिए “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर अमान पुत्र अतीक, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 9 बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन और 10 फेनिरामाइन मेलिएट इंजेक्शन (एविल) बरामद हुए।

इस मामले में थाना बनभूलपुरा में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 8/22 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी की उम्र 25 वर्ष है और पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि तस्करी के इस जाल की गहराई तक पहुंचा जा सके।

कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बबीता मेहरा, कांस्टेबल महबूब अली, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल सुच्चा सिंह शामिल रहे। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की यह सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments