HomeBreaking Newsइन शातिरों का बनभूलपुरा पुलिस ने फेल कर दिया पूरा प्लान, पढ़िये...

इन शातिरों का बनभूलपुरा पुलिस ने फेल कर दिया पूरा प्लान, पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। दो दोस्त, एक हनी और दूसरा दिलशाद। इनका काम है चोरी करने के लिए घर—दुकानों में सेंध लगाना। इसके के लिए दोनों शतिर चोरों ने पूरा साजो सामान जुटा रखा था। मसलन, पेचकस, चाबी का गुच्छा, सरिये का टुकड़ा, हथौड़ी आदि। चोरी की यह प्लानिंग कर रही रहे थे कि बनभूलपुरा पुलिस बीच में आ गई। फिर दोनों का चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही धर दबोच लिया गया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

दरअसल, वष्ठि पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के विरुद्ध अभियान चलाने को कहा है। आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरो को चोरी की योजना बनाते हुए चोरी करने से पहले ही किया गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हनी उम्र 20 वर्ष पुत्र श्याम सिंह निवासी वार्ड नंबर 15 रेलवे स्टेशन के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल तथा दिलशाद अंसारी उम्र 21 वर्ष पुत्र नूर हसन निवासी वार्ड नंबर 15 को दबोच लिया। इन्हें रेलवे स्टेश के सामने थाना बनभूलपुरा गेट से अंदर की तरफ ट्रान्सफार्मर के पीछे चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से हुआ यह सामान बरामद

हनी के पास से — 01 अदद आलानकन सरिया का टुकड़ा, 01 पेचकस, 01 चाबी का गुच्छा जिसमे 06 छोटी बड़ी चाबियां।

दिलशाद के पास — 01 अदद नट बोल्ट खोलने वाली चाबी, 01 हथौड़ी, 01 टार्च, 01 लाइटर बरामद किया गया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त के विरुद्ध धारा 401 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, मोहम्मद अतहर व कांस्टेबल हरीश रावत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments