HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: बामनीगाड़ गांव हुआ सेनिटाइज, कोरोना से ग्रामीणों को बचाने के...

Someshwar News: बामनीगाड़ गांव हुआ सेनिटाइज, कोरोना से ग्रामीणों को बचाने के लिए सक्रिय हैं प्रधान नीमा

ADVERTISEMENTS

दिनकर जोशी, सोमेश्वर
कोरोना महामारी से गांव भी अछूते नहीं हैं और जनपद के कई गांवों में मामले सामने आने के बाद प्रशासन लगातार सक्रिय है। वहीं कई गांवों में खुद ग्रामवासी और मुखिया इस महामारी के खिलाफ लोगों को खुद जागरूक कर रहे हैं। आपस में एक—दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोमेश्वर के मनान क्षेत्र में आने वाले बामनीगाड़ गांव में रविवार को ग्राम प्रधान नीमा जोशी की ओर से सैनिटाइजेशन किया गया। साथ ही हर ग्राम वासी को सैनिटाइेजर दिया गया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एक सप्ताह और बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू, लेकिन मिलेगी यह छूट, सोमवार को होगा अंतिम फैसला

प्रधान नीमा जोशी ने बताया कि फिलहाल गांव में फिलहाल दो थर्मामीटर और दो ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध हैं, जो किसी ग्रामीण को जरूरत पड़ने पर प्रयोग में लाए जाएंगे और जरूरी दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी और जल्द ही मास्क वितरण का कार्य भी किया जाएगा। इस बीच उन्होंने लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया और ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ के नियम पर चलने को कहा। ग्राम प्रधान के मुताबिक, गांव में 45 से अधिक उम्र वाले अधिकतम लोगों को वैक्सीन की एक खुराक लग चुकी है, जबकि अधिकांश बुजुर्ग लोगों को दो खुराक भी लग चुकी है। इससे पहले गांव में चिकित्सा विभाग की टीम ने 80 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए थे, जिनमें अधिकतम लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही थी। रविवार को हुए सैनिटाइजेशन कार्य में ग्राम प्रधान नीमा जोशी के साथ राजेंद्र जोशी, विजय जोशी और शेखर जोशी मौजूद रहे।

उत्तराखंड में सुधर रहे कोरोना के हालात, नए मामलों कमी दर्ज, आज 1927 मरीज हुए ठीक

Breaking, Uttarakhand : मंदिर परिसर में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

शानदार पहल : यहां बिना वैक्सीनेशन के नही मिलेगी शराब, अब वाइन शॉप की बजाए टीकाकरण की लाइन में खड़े दिख रहे पियक्कड़

कनाडा के इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल से मिली दफन की गई 215 बच्चों की लाशें, खुदाई का काम जारी

Uttarakhand : प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, ​कहा हार्ट अटैक से हो गई मौत, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

CNE National : यहां तीन बच्चों की मां ने एक सिपाही पर लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फिर नहर में कूद दे दी जान

शर्मनाक : पुल से नदी में फेंक दिया कोरोना संक्रमित का शव, एक ने पहनी थी पीपीई किट

Special News : मरीज में ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस एक साथ, लेकिन मौत हुई हार्ट अटैक से, देश में पहली बार देखा गया ऐसा अनोखा केस

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments