HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल बागनाथ बूल्स ने जीता

बागेश्वर: कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल बागनाथ बूल्स ने जीता

— उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित हुई प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तरायणी मेले में शुक्रवार को खेल विभाग के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता अयोजित हुई। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया व टॉस कर शुभारंभ किया।

उद्घाटन मैच कपकोट-बी व बागेश्वर बूल्स के बीच खेला गया। जिसमें कपकोट-बी ने बागेश्वर बूल्स पर 33-25 से विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच कपकोट प्रथम व बागनाथ बूल्स के बीच खेला गया, जिसमें बागेश्वर बूल्स ने 30-27 से विजय हासिल की। फाइनल मैच कपकोट द्वितीय व बागनाथ बूल्स के बीच खेला गया, जिसमें बागनाथ बूल्स ने 34-22 से विजय प्राप्त की। कबड्डी प्रतियोगिता मे 04 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर खेल अधिकारी सीएल वर्मा, भुबन काण्डपाल, प्रायोजक मनोज कपकोटी, नरेन्द्र खेतवाल, महेश खेतवाल, गोविन्द मटियानी, संजय वर्मा, जयंत भाकुनी, रघुवर सिंह दफौटी आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका में गणेश धपोला व दर्शन कठायत थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments