HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER: संक्रमण बढ़ने के साथ बढ़ी सक्रियता, निगरानी समिति पहुंची कोविड अस्पताल,...

BAGESHWER: संक्रमण बढ़ने के साथ बढ़ी सक्रियता, निगरानी समिति पहुंची कोविड अस्पताल, सारी व्यवस्थाएं बारीकी से परखी और दिए दिशा—निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला स्तरीय निगरानी समिति बागेश्वर ने आज कोविड-19 चिकित्सालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोविड-19 चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं को समिति के सदस्य एवं अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने बारीकी से परखा।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में कोविड चिकित्सालय में सभी जरूरी सुनिश्चित की जाय, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कोविड चिकित्सालय में चौकस साफ-सफाई, निरंतर सेनेटाइजेशन, बायोमेडिकल वेस्ट के उचित प्रबंधन व दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता पर खासा जोर दिया। साथ ही चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के खाने-पीने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों समेत चिकित्सकों व अन्य चिकित्सा स्टाफ को मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान डा. नसीम ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि चिकित्सालय में कुल 26 बैडो की व्यवस्था हैं तथा वर्तमान में 12 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। निगरानी के लिए तीन डॉक्टर सहित कुल 17 लोगों का स्टॉफ तैनात किया गया है। चिकित्सालय में दो एंबुलेसों के लिए तीन चालक तैनात किये गये हैं और मरीजों के भोजन व साफ सफाई की उचित व्यवस्था की गयी है। निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित अस्पताल, स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments