HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : नशेड़ी शिक्षकों का वीडियो वायरल, डीएम के आदेश पर हुए...

बागेश्वर : नशेड़ी शिक्षकों का वीडियो वायरल, डीएम के आदेश पर हुए निलंबित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। तहसील कपकोट के सुदूर गांव हाम्टी कापड़़ी स्थित बिरुवा बिमौला स्कूल के दो शिक्षको के दारू पी कर स्कूल पहुंचने का वीडियो वायरल होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को नशेड़ी दोनों के खिलाफ कार्रवाई कड़ी कार्यवाही के निर्देश देते हुए प्रकरण की तत्काल जांच करने को कहा। बताते चलें कि जूहा बिरुला बिनौला में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक होनी थी। निर्धारित समय पर ग्रामीण बैठक में पहुंच गए, लेकिन बैठक शुरू नहीं हो पाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों ही शिक्षक शराब के नशे में धुत थे। वह रोजाना ही इसी तरह स्कूल पहुंचते हैं, लेकिन बैठक के कारण ग्रामीण भी पहुंचे थे। उन्होंने जब शिक्षकों से बैठक की बात की तो वह लड़खड़ा रहे थे। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। साथ ही जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से मामले का संज्ञान लेने की अपील भी कर दी। वीडियो वायरल होते ही मामले का संज्ञान जिलाधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लिया।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रथम दृष्या मामले को गंभीर बताया और दोनों शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश दे दिए। इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन के निर्देश पर उप शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे। दोनों शिक्षकों को स्वास्थ्य केंद्र शामा लाए। जहां उनके खून की जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। चक्ष्युपति अवस्थी उप शिक्षा अधिकारी कपकोट ने बताया कि जूहा बिरुवा बिमौला में शिक्षक धीरज कुमार व महेश गुरुरानी का वीडियो वायरल हुआ है। सूचना के बाद वह स्कूल पहुंचे। ढाई बजे तक स्कूल रहा। उसके बाद दोनेां शिक्षकों को स्वास्थ्य केंद्र शामा लाया गया। यहां खून सेंपल लिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई होगी। स्कूल में नौ बच्चे अध्ययनरत है।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, बेटी का इलाज कराने लखनऊ जा रहा था परिवार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments