HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : मंडलसेरा में दीपोत्सव, युवाओं को बताया ग्रीन दीपावली का महत्व

बागेश्वर : मंडलसेरा में दीपोत्सव, युवाओं को बताया ग्रीन दीपावली का महत्व

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। भारतीय रेडक्रास सोसायटी ने मंडलसेरा में दीपोत्सव का आयोजन किया। युवाओं को ग्रीन दीपावली मनाने को प्रेरित किया। पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया।

देवी लघु वाटिका मंडलसेरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती ने की। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर लोग आतिशबाजी करते हैं। जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण समूचा विश्व चिंतित है। बड़े शहरों में दीपावली पर्व के बाद सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।

हालांकि पहाड़ के लोगों को शुद्ध हवा और पानी मिल रही है। लेकिन आतिशबाजी के कारण यह हवा भी विषैली हो जाती है। वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए युवाओं को जागृत होना होगा। पौधारोपण से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि असमय बारिश भी प्रदूषण के कारण ही हो रही है। अतिवृष्टि से भारी नुकसान हो रहा है। जानमाल की हानि हो रही है। इसे रोकने के लिए पौधारोपण करना होगा और ग्रीन दीवाली मनानी होगी।

संचालन रेडक्रास के सचिव आलोक पांडे ने किया और कहा कि युवाओं को रेडक्रास से जोड़कर मानव उत्थान और गरीबों की मदद के काम किए जा रहे हैं।

इस मौके पर देवकी देवी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, जगदीश उपाध्याय, डॉ. केएन कांडपाल, कन्हैया वर्मा, डॉ. हरीश दफौटी, भुवन चौबे, ललित जोशी, देश दीपक मलड़ा, राजेंद्र मलड़ा, रमा देवी, टीना मलड़ा, ममता चौबे, ओजस्वी पांडे, मनीषा मलड़ा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments