HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking News : सर्जन के खिलाफ निलंबन की संस्तुति से भड़के...

Bageshwar Breaking News : सर्जन के खिलाफ निलंबन की संस्तुति से भड़के जिला अस्पताल के चिकित्सक, कार्य बहिष्कार कर ओपीडी की ठप, मरीजों के हाथ लगी निराशा व हताशा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला अस्पताल में तैनात सर्जन महिमा सिंह के खिलाफ निलंबन की संस्तुति से चिकित्सालय के चिकित्सक भड़क उठे है। गुस्साए चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार कर डाला। जिला अस्पताल में ओपीडी ठप होने से मरीजों को निराश लौटना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि जिले के एकमात्र जिला चिकित्सालय में तैनात सर्जन डॉ. महिमा सिंह के खिलाफ शिकायतें थी कि उनके द्वारा मरीजों से जांचें बाहर से कराई जा रही हैं। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश तो दिए है। साथ ही महानिदेशालय को उनके निलंबन की संस्तुति कर दी। इसकी भनक लगते हुए अस्पताल के चिकित्सक आज भड़क उठे।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

Bageshwar : सरयू नदी में मिला मजदूर का शव, सनसनी फैली

ओपीडी ठप होने से परेशान मरीज व तीमारदार

सभी चिकित्सक उक्त कार्यवाही के खिलाफ हो गए और उन्होंने कार्य बहिष्कार कर ओपीडी ठप कर दी। अस्पताल के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। चिकित्सकों ने आपात बैठक कर जिला प्रशासन की चिकित्सक डॉ. महिमा सिंह के निलंबन की संस्तुति को चिकित्सकों का उत्पीड़न करार दिया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

सीएम धामी का रुद्रपुर एक दिवसीय दौरा, करेंगे उत्तराखंड के सबसे ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन

डाक्टरों का कहना था कि सीमित संसाधनों में चिकित्सक बेहतर इलाज देने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतों की जाचं किए बगैर ही कार्रवाई कर देना घोर अन्याय है।

Uttarakhand : पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत, 9 फीट ऊंची दीवार फांद बदमाश फरार

इस दौरान डॉ. गिरिजा शंकर जोशी, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. एलएस बृजवाल, डॉ. रीमा उपाध्यय, डॉ. गायत्री पांगती, डॉ. एजेल पटेल, डॉ. पंकज पंत, डॉ. सीएस भैसोड़ा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. नसीम, डॉ. तैय्यब आदि चिकित्सक शामिल रहे।

Uttarakhand : छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें, साथ लगायें ​यह अभिलेख

उत्तराखंड : यहां नदी किनारे मिली अर्धनग्न लाश, पास खड़ी थी स्कूटी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments