HomeAccidentबागेश्वर (दुःखद हादसा) : स्कॉर्पियो खाई में गिरी; एक की मौत, चार...

बागेश्वर (दुःखद हादसा) : स्कॉर्पियो खाई में गिरी; एक की मौत, चार घायल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | जिले के कपकोट थानांतर्गत गत शुक्रवार देर शाम एक स्कॉर्पियो कार सौंग-लोहारखेत-खलीधार मार्ग पर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना के बाद एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक तथा घायलों को खाई से निकाला। घायलों को 108 के माध्यम से सीएचसी कपकोट भेजा। मृतक का शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार संख्या डीएल-03-सीएएस 3293 भराड़ी से लोहारखेत से जा रही थी। शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे चालक कार से संतुलन खो बैठा। सौंग-लोहारखेत-खलीधार मोटर मार्ग पर कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कपकोट निवासी 34 वर्षीय प्रकाश सिंह कपकोटी पुत्र कुशल सिंह की मौत हो गई, जबकि रिंकू खेतवाल, प्रकाश देव, योगेश गोस्वामी, विक्की बघरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bageshwar 3

घायल कपकोट तथा बागेश्वर निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद कपकोट पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को घायलों तथा मृतक को खाई से निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को खाई से निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कपकोट भेजा गया। मृतक का शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments