HomeAccidentBreaking News: एक स्कूटी सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Breaking News: एक स्कूटी सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS

➡️ देर रात पिंडारी मोटरमार्ग में डंपर से टकराई स्कूटी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर नगर के पिंडारी मोटरमार्ग में बुधवार देर रात कठायतबाड़ा स्थित कंट्री वाइड पब्लिक स्कूल के पास डंपर व स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात्रि लगभग 12:50 बजे पिंडारी मोटर मार्ग में कठायतबाडा के समीप कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के पास एक स्कूटी डम्पर से टकरा गई। स्कूटी संख्या यूके 02A-9708 में दो लोग सवार थे।

स्कूटी सवार युवक मुकेश सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी ठाकुरद्वारा की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पवन सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी आरे तहसील बागेश्वर उम्र 35 गंभीर रूप घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहे है। घटना की सूचना मिलते हुई कोतवाल कैलाश नेगी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुँचे और घटना की जानकारी ली।

इसके बाद घायल का हालचाल जानने जिला चिकित्सालय पहुँचे। मामले में पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बताया की मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments