HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज़ : पुरानी पेंशन बहाली पर बोले विधायक, कर्मचारियों के साथ...

बागेश्वर न्यूज़ : पुरानी पेंशन बहाली पर बोले विधायक, कर्मचारियों के साथ खड़ी है कांग्रेस

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। विधायक चन्दन राम दास ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है। जिसमें कई समस्याओं का समाधान हो भी चुका है।

दास लोनिवि परिसर में उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग एसोसिएशन (कुमाऊं मंडल) की त्रैमासिक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू से ही प्रयासरत है। जिसमें अधिकांश समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही कर्मचारियों की हितैषी रही है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कांग्रेस कर्मचारियों के साथ खड़ी है। बैठक में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, सुगम-दुर्गम का तत्काल पुनरनिर्धारण करने, पदोन्नत कर्मचारियों के समायोजन किये जाने, गोल्डन कार्ड में संशोधन किए जाने की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सौंग व संचालन मंडलीय महामंत्री के के आर्य ने किया। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टंगड़िया, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल जोशी, एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री आनंद पुजारी, कंचन आर्य आदि ने सम्बोधित किया।

बैठक में जय दत्त पांडेय, मोहन सिंह राठौर, राजेन्द्र प्रसाद, हयात आर्य, टीका सिंह खोलिया, चन्द्र सिंह रौतेला, प्रताप कार्की, स्वर्ण कुमार, मुस्लिम अंसारी, शंकर सिंह नायक, जीवन चन्द्र पांडेय, कुंदन सिंह, महिपाल दानू, पंकज कुमार, मनोज सुयाल, तारा दूबे, कमला रावत, रेनू भैसोड़ा, गीता बचखेती, दया, आनंद सिंह, संदीप उपाध्याय, सुनील कुमार, राम सिंह भैसोड़ा, राजेन्द्र सिंह, धर्म सिंह लमगड़िया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments