HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : कल सुबह नौ से शाम पांच बजे तक गरूड़,...

बागेश्वर न्यूज : कल सुबह नौ से शाम पांच बजे तक गरूड़, कौसानी व विजयपुर में नहीं आएगी लाइट

बागेश्वर। अधिशासी अभियंता विधुत भास्कर पाण्डेय ने बताया कि कल इन जनपद के क्षेत्रों में विद्युत लाइनों पर आ रहे पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा। इस वजह से सुबह 9 से शाम 5 तक विद्युत बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमेश्वर—कौसानी अनुभाग में 33केवी लाइन के तहत कार्य होने पर समस्त कौसानी क्षेत्र में कल नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कौसानी — डंगोली अनुभाग में भी इसी प्रकार काम होने के कारण समस्त गरुड़ क्षेत्र में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। बागेश्वर— विजयपुर अनुभाग में भी इसी प्रकार कार्य होगा इसलिए वहां के समस्त विजय पुर क्षेत्र में कल सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments