HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : हड़ताल पर रहे एल.आई.सी. (LIC) कार्मिक, नारेबाजी

बागेश्वर : हड़ताल पर रहे एल.आई.सी. (LIC) कार्मिक, नारेबाजी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। एक सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के कर्मचारी एक घंटे तक हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने गेट मीटिंग की और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह चुप नहीं रहेंगे।

बीमा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी गुरुवार को साढ़े बारह बजे एलआईसी कार्यालय गेट पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लंबे समय से नई भर्ती निकालने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनसुनी हो रही है।

इस कारण आए दिन स्टाफ की कमी हो रही है। नई भर्ती नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर नंदन सिंह धामी, अनिल गोस्वामी, चंद्रशेखर पाठक, नवीन चंद्र बिष्ट, प्रियंका कुमारी तथा अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments