HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : छह दिनों तक मनाया गया स्थापना दिवस, समापन पर बाउंटेन...

बागेश्वर : छह दिनों तक मनाया गया स्थापना दिवस, समापन पर बाउंटेन बाइकिंग और मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। जिले में राज्य स्थापना दिवस छह दिन तक मनाया गया। समापन पर बाउंटेन बाइकिंग और मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल, डीएम विनीत कुमार व एसपी अमित श्रीवास्तव ने भी साइकिल चलाई और इसके बाद दल को रवाना किया। यह रैली हरसील तक गई।

तहसील गेट पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक भौर्याल ने कहा कि इस बार राज्य स्थापना महोत्सव छह दिन तक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित हुए। लोग अपनी संस्कृति से लेकर राज्य के इतिहास से रूबरू हुए। जिलाधिकारी कुमार ने कहा कि छह दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का आज अंतिम दिवस है, जिसमें माउंटेन बाइकिंग का आयोजन किया गया है, साथ ही जनपद में मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन में बढ़चढ़कर आगे आने की अपील की। जिन लोगों ने पहली डोज लगा ली है वह दूसरी डोज भी समय पर लगा लें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, तहसीलदार नवाजिश खलीक आदि मोजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments