HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : किन्नरों की मनमानी उगाही पर लगेगा अंकुश

बागेश्वर : किन्नरों की मनमानी उगाही पर लगेगा अंकुश

RWD से कराया जायेगा ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण

स्वराज भवन का होगा जीर्णोद्वार

पालिका बोर्ड की बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नगर पालिका बार्ड की बैठक में नगर विकास का खाका तैयार किया गया तथा कई निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण आरडब्लूडी से कराने का निर्णय जिया गया। किन्नरों से अधिक उगाई पर भी चर्चा हुई। जिसके लिए अलग से प्रशासन के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

पालिका सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने की। सभासदों ने किन्नरों से अधिक धन वसूलने की शिकायत की। जिस पर पुलिस-प्रशासन तथा किन्नरों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया।

ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए बिलौना में पालिका के पास 40 नाली भूमि है। पालिका के पास 1.95 करोड़ रुपये भी हैं। आरडब्लूडी को यह धनराशि हस्तांतरित होगी। स्वराज भवन का जीर्णोद्वार होगा। नुमाइशखेत मैदान का किराया बढ़ाया जाएगा। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए एजेंसी हायर की जाएगी। प्रत्येक घर से कूड़ा उठाया जाएगा।

मिस्त्री 800 तथा मजदूर 600 रुपये से अधिक मजदूरी नहीं लेंगे। आय बढ़ाने के लिए नगर में दुकानें बनेंगी। हाइटेक शौचालय का निर्माण होगा। नदीगांव में 18 नाली भूमि पालिका की है। जिस पर रैन बसेरा बन रहा है। मीट मार्केट का जीर्णोद्धार होगा। नगर में अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करेंगे। सड़क तक दुकानें लगाने वालों से अपील की जाएगी। ?

बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी मुहम्मद यामीन ने किया। इस दौरान सभासद नवीन रावल, प्रेम सिंह हरड़िया, विजयपाल मटियानी, नवीन आर्य, कैलाश आर्य, ज्योति पूना, नीमा जोशी, ललित तिवारी आदि मौजूद थे

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments