HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : सैनिक कल्याण व पुनर्वास विभाग के कर्मचारी 8 नवंबर से...

बागेश्वर : सैनिक कल्याण व पुनर्वास विभाग के कर्मचारी 8 नवंबर से अवकाश पर, सातवें वेतनमान पर चल रहा आंदोलन

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। सैनिक कल्याण व पुनर्वास विभाग के कर्मचारियों ने सामूहिक कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। वह 8 नवंबर से 21 नवंबर तक अवकाश पर रहेंगे। कर्मचारी नियमितीकरण व सातवें वेतनमान के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तराखंड संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर 2021 को कैबिनेट में उनकी मांगें नहीं रखी गईं। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग में पूर्व सैनिक, वीर नारी, युद्ध दिव्यांग, सैनिक कर्मचारी वर्ष 2003 से कार्यरत हैं। सभी पूर्व सैनिक है और कर्मचारी पद के सापेक्ष विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति दी।

कर्मचारियों को पांचवा और छठा न्यूनतम वेतनमान वर्तमान में दिया जा रहा है। कर्मचारी लंबे समय से सातवां वेतनमान एवं नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। उपनल कर्मचारियों वेतन एवं मानदेय समय-समय पर सरकार ने बढ़ाया है। लेकिन सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कर्मचारियों की कोई भी वेतन वृद्धि वर्ष 2008 से नहीं हुई और कर्मचारियों के प्रकरण की कोई सुध नहीं ले रहा है।

इस मौके पर सोबन सिंह, दीप चंद्र बिष्ट, मोहन चंद्र पंत, महेश चंद्र कांडपाल, बसंत बल्लभ जोशी, जगदीश सिंह, नरेंद्र सिंह, किशन सिंह, कमला तिवारी, दान सिंह, महेश राम, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments