HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : अवैध रुप से हो रही थी रेता—बजरी की निकासी,...

बागेश्वर ब्रेकिंग : अवैध रुप से हो रही थी रेता—बजरी की निकासी, क्रशर सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। अवैध रूप से रेता-बजरी की निकासी करना क्रशर स्वामी को महंगा पड़ा है। क्रशर को सीज करने के बाद मंगलवार को उनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया है। जिससे अवैध रूप से खनन कर उसे बिना रव्वना के बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।

बीते सोमवार को उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमित्र दुष्यंत मैनाली तथा कोर्ट कमीश्नर सारंग धुलिया, जिला खान अधिकारी, उपजिलाधिकारी, राजस्व विभाग की टीम ने ईष्ट देव स्टोन क्रशर का निरीक्षण किया। अनियमितता पर उसे सीज किया गया। यहां बगैर रव्वाना के ही खनिज सामग्री धड़ल्ले से बिक रही थी। सीसीटीवी से इस मामले का राजपाश हुआ।

टीम ने स्टाक बिक्री का रजिस्टर भी जांच के लिए जब्त किया। मंगलवार को जिला खान अधिकारी नाजिया हसन ने थाने में प्राथमिकी दी। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि आरोपित क्रेशर स्वामी के विरुद्ध धारा 223 ए, 318 चार, 336 तीन, 338, 340 दो बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments