HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया, बांटी...

बागेश्वर : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया, बांटी मिठाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर बागेश्वर | तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर भाजपा ने जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया।

यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। यह जीत पार्टी की नीति व रीति के अलावा केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजना से मिली है। तीन राज्यों में मिली जीत से स्पष्ट है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जीत मिलेगी। लोगों ने भाजपा को जीताने का मन अभी से बना लिया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, कुंदन सिंह परिहार, संजय सिंह परिहार, सुरेश खेतवाल, प्रेम सिंह हरड़िया, दीपक घस्याल, रमेश तिवारी, नंदन सिंह रावत, प्रकाश साह, नवीन परिहार, दयाल कांडपाल, संजय नेगी, विक्की सुयाल, नितिन जोशी, भगवती धपोला, जीवनी कांडपाल, सुनीता टम्टा, भावना रावत आदि उपस्थित थे।

उधर गरुड़ में भाजपा की प्रचंड जीत पर गरूड़ में आतिशबाज़ी व मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान जनार्दन लोहमी,चंदन बोरा, महेश बिष्ट राजेन्द्र नेगी, दिनेश बिष्ट चंदू, घनश्याम जोशी, अंकित जोशी, दिनेश बिष्ट, कैलाश खुल्बे आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments