HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : दो दर्जन रम की बोतलों के साथ बाइक सवार...

बागेश्वर ब्रेकिंग : दो दर्जन रम की बोतलों के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

बागेश्वर। पुलिस ने अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान तहत बैजनाथ में डंगोली तिराहे के पास एक मोटर साइकिल सवार से 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की तस्करी के आरोप में उसे गिरफ्तार करने के बाद बाइक को सीज कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी व उनकी पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत रात्रि में चैकिंग व शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान डंगोली तिराहे के पास मोटर साइकिल में आ रहे एक रूनीखेत निवासी प्रकाश बावली को रोक कर उसकी तलाशी ली।

चैकिंग में उसके पास से पुलिस टीम को 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मैकडौल नंबर—1 रम बरामद की गयी। प्रकाश बावली को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी बाइक संख्या: यूके-06-एयू-9628 को सीज कर दिया गया है।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी पंकज जोशी, सिपाही राजेश भट्ट व वाहन चालक नवीन सिंह शमिल थे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments