HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : धूमधाम से मनाया जायेगा अंबेडकर जयंती समारोह

बागेश्वर : धूमधाम से मनाया जायेगा अंबेडकर जयंती समारोह

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

तहसील रोड से निकलेगी शोभायात्रा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। अंबेडकर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष समेत जिला स्तरीय अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। सुबह तहसील रोड से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

गुरुवार को स्थानीय होटल में अंबेडकर जयंती समारोह समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता संजय कुमार टम्टा ने की। इस मौके पर 14 अप्रैल को जयंती की तैयारियों पर मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

वक्ताओं ने कहा कि जयंती को भव्य रूप दिया जाएगा। सुबह नौ बजे तहसील रोड स्थित निकट पेट्रोल पंप से शोभायात्रा निकाली जाएगी। तहसील रोड से आयोजिक स्थल जिला पंचायत जाएगी। वहां आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे।

शोभायात्रा में आकर्षक झांकी, छलिया नृत्य आदि शामिल होंगे। सभी माध्यमिक विद्यालयों के पासवर्ड पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजेताओं को आयोजन स्थल पर पुरस्कृत किया जाएगा। बाबा साहब से जुड़े सांस्कृतिक तथा वैचारिक कार्यक्रम भी होंगे।

बैठक मे सुधीर कुमार, जेपी आगरी, रमेश पर्वतीय, हरीश आगरी, विवेकानंद टम्टा, नंदकिशोर टम्टा, किशन राम, भीम कुमार, मनीष कुमार, पुष्पा टम्टा, सुनीता टम्टा, सुनील धौनी, नवीन त्रिकोटी, गिरीश धौनी, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments