HomeUttarakhandAlmoraBadminton challenge : अल्मोड़ा के आदित्य जोशी ने जीता कांस्य पदक

Badminton challenge : अल्मोड़ा के आदित्य जोशी ने जीता कांस्य पदक

ADVERTISEMENTSAd

🏸 इंडिया छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज 2022

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

21 से 25 सितम्बर तक रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित इंडिया छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज 2022 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के आदित्य जोशी ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीत लिया है।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि प्री क्वार्टर फाइनल में आदित्य जोशी ने आर्य भिवपथाकी को 21-18 , 16-21 व 21-9 से हराया। क्वाटर फाइनल में आदित्य जोशी ने भारत के ही सतीश कुमार करुणाकरण को 21-23, 21-16 व 21-18 से हराकर सेमी फाइनल में स्थान बनाया।

सेमी फाइनल में आदित्य जोशी की टक्कर टूर्नामेंट के चौथे सीड अजय जय राम से हुई। आदित्य जोशी को 15-21, 21-11 व 11-21 से हार का शामना करना पड़ा। आदित्य को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

अल्मोड़ा की ही अदिति भट्ट ने भी कवार्टर फाइनल तक सफ़र तय किया। क्वार्टर फाइनल में अदिति को कड़े संघर्ष के बाद पुरवा बारवे से 21-17, 14-21 व 18-21 से हार का शामना करना पड़ा। प्री क्वाटर में अदिति ने चौथी सीड अस्मिता चालिया को 21-13 व 21-17 से हराया था।

आदित्य जोशी के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमिओं तथा गृह जनपद से नगर पालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी, उत्तराखंड बैडमिंटन के चीफ़ कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय, राजू तिवारी, जग्गू वर्मा, डॉ. दुर्गापाल, जिला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल, स्मृति नगरकोटी आदि ने आदित्य जोशी व उनके कोच व पिता अतुल जोशी को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments