HomeAccidentहिमाचल ब्रेकिंग : दस घंटे बाद भी नहीं बुझी बद्दी की पंखा...

हिमाचल ब्रेकिंग : दस घंटे बाद भी नहीं बुझी बद्दी की पंखा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, एक शव-तीन झुलसे श्रमिक निकाले गए

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बद्दी। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत कट्ठा में स्थित एक पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह 8:00 बजे लगी आज दस घंटे बाद भी नहीं बुझ सकी है। बताया जा रहा है कि शिफ्ट चेंजिंग का समय चल रहा था और अचानक से आग लग गई।आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर है जबकि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक डेड बॉडी एवं तीन घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है लेकिन कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के परिजनों ने कंपनी के गेट पर डेरा जमा रखा है। उनके परिजनों का कहना है कि आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं।

मौके पर पहुंचकर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित ने मजदूरों के परिजनों से बातचीत की और सरकार व प्रशासन से मांग करते हुए बबलू पंडित ने कहा है कि जो भी मजदूर अंदर फंसे हुए हैं उन्हें निकालने की जल्दी से जल्दी कोशिश की जाए। उन्होंने कहा आगजनी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अभी भी आधा दर्जन से ज्यादा मजदूरों के कंपनी में फंसे होने की खबर सामने आ रही है। उन्होंने सरकार व प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन से मृतक एवं घायलों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। आगजनी की इस बड़ी घटना की भी पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन कोरोना पॉजिटिव, दो रिश्तेदारों की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments