HomeUttarakhandNainitalपार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं भाजपा कार्यकर्ता, सरकार—जनता के बीच सेतू...

पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं भाजपा कार्यकर्ता, सरकार—जनता के बीच सेतू : सरिता आर्या

ADVERTISEMENTS

⏩ गरमपानी में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं, जो सरकार व आम जन के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं। विधायक यहां महिला सभागार गरमपानी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थीं।

मंडल कार्य समिति की बैठक में क्षेत्रीय विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और यहां कार्यकर्ता को सबसे बड़ा स्थान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में केंद्र के चुनाव भी होने जा रहे हैं। अतएव सभी भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी जन—जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जन हित के कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के बारे में आम जन को बताना चाहिए।

इस मौके पर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने भी विचार रखे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्य समिति की बैठक में विधायक सरिता आर्या के अलावा मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष गजराज बिष्ट, मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भुवन आर्या, मंडल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट आदि मौजूद थे। इधर विधायक द्वारा ग्राम सिरसा में अग्निकांड प्रभावित परिवार से मुलाकात भी की गई। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान पर पीड़ित को उचित मुआवजा दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का भरोसा दिलाया।

ग्राम सभा छड़ा, खैरना की समस्याओं का करें निस्तारण : कन्नू गोस्वामी

बैठक के दौरान प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी द्वारा ग्राम सभा छड़ा खैरना की विभिन्न समस्याओं के संबंध में एक मांग पत्र विधायक को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि गरमपानी खैरना में दीवाल एवं चेक डैम की आवश्यकता है, जो अभी शासन स्तर पर स्थगित है। अतएव उसे गतिमान किया जाये।ग्राम पंचायत छड़ा खैरना में पेयजल की भारी किल्लत है तथा इसे पंपिंग योजना से जोड़ा जाए। एनएच द्वारा पशु अस्पताल का रास्ता ध्वस्त किया गया है, उसे ठीक कराने की आवश्यकता है। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल एवं एनसीसी की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत छड़ा खैरना की द्वितीय आंगनबाड़ी किराए पर चल रही है। उसके लिए आंगनबाड़ी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गत 18-19 अक्टूबर की जल आपदा में 28 परिवारों के गैस चूल्हे बह गए हैं। जिलाधिकारी के शासनादेश के बावजूद भी वह आज तक उन परिवारों को नहीं दिया हैं। प्रभावित परिवारों को गैस सिलेंडर दिलवाने की पहल की जाये। उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत की उक्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाये, जिससे जनता उनकी आभारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments