HomeBreaking Newsबाबा तरसेम सिंह हत्याकांड अपडेट : श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष समेत...

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड अपडेट : श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष समेत इन पर केस दर्ज

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड समाचार | ऊधम सिंह नगर में गुरुवार सुबह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों में सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मियाविंड जिला तरन तारण पंजाब, बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टा निवासी ग्राम सिहोरा बिलासपुर यूपी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा संदेह के आधार पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान और पूर्व आईएएस हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू निवासी खेमपुर गदरपुर और गुरुद्वारा श्री हर गोविंद सिंह, रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिंह को आरोपी बनाया गया है।

बता दें कि, बाबा तरसेम सिंह की हत्या की खबर से गुरुवार को नानकमत्ता में शोक की लहर लहर दौड़ गई। डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद नानकमत्ता कार सेवा डेरा परिसर में अर्धसैनिक बल तैनात है।

आज नानकमत्ता पहुंचे DGP अभिनव कुमार ने कहा, “…मैंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मैंने डेरा के प्रमुख लोगों से भी बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि यह एक बहुत बड़ी और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और दुःख की इस घड़ी में, उत्तराखंड पुलिस, लोग और सरकार उनके साथ खड़े हैं। हमने जांच के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ कर्मियों को तैनात किया है। हमने पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया है। जांच की जा रही है। एक एसआईटी का गठन किया गया है… क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है , हम उसे भी उजागर करेंगे… हमें लगातार नई जानकारी मिल रही है। विश्वसनीय जानकारी को सत्यापित करना अब तक की हमारी सबसे बड़ी चुनौती है…”

नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

नानकमत्ता में हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखें क्या बोले SSP …

अपराध की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक चलता था मुख्तार अंसारी का सिक्का

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments