HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अज़ल खान Spell Genius, कुनाल धापा Maths wizard में रहे...

अल्मोड़ा : अज़ल खान Spell Genius, कुनाल धापा Maths wizard में रहे प्रथम

ADVERTISEMENTS

✒️ संकुल स्तरीय मैथ्स विजार्ड एंड स्पैल जीनियस प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सी.आर.सी. नगर क्षेत्र कृष्ण दास साह में हुई नगर क्षेत्र संकुल स्तरीय मैथ्स विजार्ड एंड स्पैल जीनियस (Maths wizard and Spell Genius) प्रतियोगिता में कुनाल धापा व अज़ल खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंचधारा की प्रधानाध्यापिक मंजू नेगी की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के विद्यालयों (प्राथमिक) ने प्रतिभाग किया। स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता (Spelling Genius Competition) में अज़ल खान (रा.प्रा०वि० पंचधारा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रक्षित तिवारी रा.प्रा.वि. गोपालधारा तथा तृतीय स्थान अंकित आर्या (प्रा०वि० राजापुरा) द्वारा प्राप्त किया गया।

मैथ्स विजार्ड (Maths wizard) में कुनाल थापा प्रथम (रा.प्रा वि० पंचधारा), गणेश बिष्ट (रा०प्रा०वि० गोपलधारा) द्विवतीय तथा तृतीय स्थान सुहानी आर्या रा०प्रा०वि० राजपुरा द्वारा प्राप्त किया गया। इस आयोजन में कल्पना साह, ओमप्रकाश बुड़ाथोकी, हेमा अलमिया, विद्या कर्नाटक आनि ने विशेष सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता का संचालन सी.आ.सी. नगर क्षेत्र दीपक वर्मा द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments